होली पर काव्य पाठ आयोजित 
पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-होली मिलन समारोह के क्रम में कल रात्रि (09.03.2017) व्यवहार न्यायालय, बेतिया परिसर में भी कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश मा. श्री अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, अन्य न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण आदि सहित कवि-साहित्यकार उपस्थित थे।
कवि-साहित्यकार- सर्वश्री सूर्यदेव शर्मा ‘बागी’, डॉ. जफर इमाम, प्रो. कमरुज्जमां कमर, प्रीतम बावरा, सुरेश गुप्त, अरुण गोपाल, अनिल अनल, रुस्तम घायल, अख्तर हुसैन, ज्ञानेश्वर गुंजन, रामानन्द शुक्ल, जगमोहन कुमार। संचालन- श्री निखिल चन्द्र पाण्डेय (अधिवक्ता)।