
नीती आयोग के सदस्यों ने किया पोर्टेबल आंगनबाड़ी का मुआयना
- पोषण परामर्श केंद्र का भी हुआ शुभारंभ
- बिहार का पहला पोर्टेबल आंगनबाड़ी है फकुली में
- बाला तकनीक से है बना
मुजफ्फरपुर।13 सितंबर
फकुली स्थित बिहार के पहले पोर्टेबल आंगनबाड़ी केंद्र का सोमवार को पटना से आए नीती आयोग की टीम ने मुआयना किया। कुढ़नी के सीडीपीओ राजेश किशन ने बताया कि नीती आयोग की टीम का नेतृत्व वैष्णवी अय्यर कर रही थी। इस तरह के नायाब प्रयोग की सराहना कर रही थी। इसके साथ ही फकुली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 432 में पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। सीडीपीओ ने नीती आयोग के सदस्यों को पोर्टेबल आंगनवाड़ी सेंटर 432 पर भ्रमण कराया गया इस केंद्र पर पोषण माह पर चलने वाली गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। टीम के द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लाभुकों के द्वारा ली गई।
बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए होगा वरदान
सीडीपीओ राजेश किशन ने कहा कि पोर्टेबल मॉडल आंगनबाड़ी मुजफ्फरपुर के उन इलाकों के लिए वरदान साबित होगा जहां बाढ़ जैसी त्रासदी आती है। वहां इसे आसानी से किसी जगह इंस्टॉल कर पोषण व टीकाकरण, गोदभराई, आरोग्य दिवस सत्र को मनाया जा सकता है। मुझे यकीन है कि यह जिले के नैनिहालों के पोषण में जरूर क्रांति लाएगी ।
बाला तकनीक से बना है आंगनबाड़ी केंद्र
सीडीपीओ राजेश ने कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को बाला तकनीक से नवीनीकरण किया जा रहा है। इस तकनीक से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य की शुरुआत पिछले साल से हुई थी। जिसका मकसद आंगनबाड़ी के हर क्षेत्र को बच्चों के सीखने लायक बनाना था। जिले में अभी तक कुल 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण रूप से बाला तकनीक पर नवीनीकरण किया जा चुका है।
सोलर चलित हैं मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र
केयर के डीटीओ ऑन संजीव कुमार ने बताया कि यह केंद्र पूर्ण रुपेण सेालर से संचालित है। अंदर 40 इंच की कलर एलईडी टीवी भी है जिसमें ऑडियो और विजुअल दोनों ही माध्यमों से पढ़ाया जा सकता है। इसके लिए ई कंटेट भी दिया गया है। एक पेडल स्टैंड फैन लगाया गया है, जो पूर्णत: सोलर की ऊर्जा पर आधारित है। वहीं केंद्र के हर कोने को कुछ सीखने लायक अक्षरों से भरा गया है। मौके पर इसमें केयर इंडिया के डीटीओ ऑन संजीव कुमार के साथ-साथ परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका कुमारी गुड़िया, हिना परवीन, अजीता कुमारी, रंभा कुमारी के साथ-साथ कई सेविकाओं की भी भागीदारी दीखी।




Recent Comments