दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-नहीं है कोई साधन बिजली के पोल के सहारे आने जाने को मजबूर हैं ग्रामीणबिजली के पोल के सहारे आते जाते हैं लोगमुख्य सड़क पर वाहन लेकर जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीमैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के भंगहा थाना अंतर्गत सिसवा ताजपुर गांव के उत्तर सोता नदी पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि धुमाटांड और सिसवा ताजपुर को जोड़ने वाली मात्र एक ही सरल रास्ता है जो मुख्य सड़क को जोड़ती है। इस पर पुल बनाने के लिए गांव वालो ने कई बार विधायक और सांसद से भी गुहार लगाई है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी अभी तक पुल नहीं बन सका। जिसके चलते ग्रामीण बिजली के पोल के सहारे मुख्य सड़क पर आते जाते हैं ।बरसात के दिनों में इस नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी डर बना रहता । सिसवा में बने इस टोला के लोगों को सोता नदी पार करके ही आना जाना पड़ता है। बताया जाता है कि सिसवा में एक टोला है जो सोता नदी से घिरा हुआ है जिस कारण लोगों को मुख्य सड़क पर आने के लिए सोता नदी को पार करके ही आना जाना पड़ता है। दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन को नदी में परिवेश करवाते हुए इधर से उधर लोग आते जाते हैं। इस टोला में ग्रामीणों की संख्या 100 से भी अधिक है।बोले मुखिया इस संबंध में भंगहा पंचायत के मुखिया सुधांशु दास ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों से संपर्क कर पुल निर्माण कराने की पहल किया जाएगा ताकि गांव का रास्ता सुलभ हो सके ।