दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कहानीकार दूधनाथ सिंह के निधन पर जनवादी लेखक संघ , पश्चिम चम्पारण बेतिया में शोक सभा अयोजित किया । सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव अनिल अनल , सीटू जिला सचिव शंकर कुमार राव , संघ के संरक्षक विजय नाथ तिवारी , प्रलेस के राजीव रंजन झा , अधिवक्ता प्रकाश वर्मा , शिक्षक अवध विहारी प्रसाद , बी के नरुला आदि ने उनके निधन को हिन्दी साहित्य एवं जनवादी अन्दोलन के लिए भारी क्षति बतलाया । दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रधाँजली दी गयी ।





Recent Comments