सारण :एचआर काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय खेल-कुद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया भाग
अमनौर /सारण

होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल -कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. सोमवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा व जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डाॅ. अशोक कुमार झां ने संयुक्त रूप से खेल झंडा को फहरा कर किया. उक्त मौके पर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने खेल भावना का सम्मान करते हुए समाज में सदभावना बनाए रखने की बात कही. तथा उन्होंने महाविद्यालय के गिरे हुए चहारदीवारी का निर्माण करने के लिए आश्वासन दिया. वहीं जेपीयू के प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार झां ने छात्र छात्राओं को पढाई के साथ खेल कुद भी ध्यान देने के लिए जोर देते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. यहां के बच्चे राज्य व देश स्तर पर अपना नाम कमाए और महाविद्यालय तथा विश्व विधालय का नाम ऊंचा करे. इस दौरान प्रथम दिन 3000मीटर, 100 मीटर दौड़ व लंम्बी कूद प्रतियोगिता में काॅलेज के लगभग 100 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया. जहां पुरूष वर्ग व महिला वर्ग के दर्जन भर प्रतिभागियों ने अपनी खेल- कूद प्रतिस्पर्द्धा में अव्वल प्रदर्शन किया. इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस. के. गुप्ता , प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. कपिलदेव सिंह, प्रो. पप्पु कुमार , प्रो. परवेज आलम, प्रो. मोहम्मद समीर , प्रो. मनीष कुमार , प्रधान सहायक व खेल -कूद प्रतियोगिता के संयोजक बृजकिशोर सिंह , सहायक चन्देश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित सभी काॅलेज कर्मी शामिल थे.




Recent Comments