बेतिया – बगहा:– चर्चित कलाकार डी आनंद को ग्राम वासियों ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मानित
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– 
हनुमान महोत्सव पैकौली कला थाना कोठीभार जिला महाराजगंज में सम्मानित होने के बाद वाल्मीकि नगर लौटने के पश्चात वाल्मीकि नगर वासियों ने  डी आनंद  का भव्य स्वागत किया l    बताते चलें कि हनुमान महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बजरंगबली हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया था  l इस मौके पर सिसवा पत्रकार मंच के कई वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित किए गए थे l पत्रकारों ने फूलों की माला पहनाकर चर्चित कलाकार डी आनंद का भव्य स्वागत किया था l  हनुमान महोत्सव आयोजन समिति के व्यवस्थापक समाजसेवी शिक्षाविद श्री राधेश्याम पांडे एवं संस्था के संयोजक मीडिया कर्मी श्री रितेश पांडे ने प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर लोकप्रिय कलाकार डी आनंद को सम्मानित किया  था l लखनऊ से आए श्री रितेश पांडे ने बताया कि श्री डी आनंद चौथी बार हमारे कार्यक्रम में पधारे हैं ऐसा सौभाग्य सभी कलाकारों को नहीं मिलता l D. आनंद कला क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य कर रहे हैं वह अनुकरणीय है l पत्रकारों के नेतृत्वकर्ता श्री प्रताप नारायण जायसवाल ने कहा कि डी आनंद नारायणी माता की महाआरती आयोजित कर के पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संदेश देते हैं l  संगीत फिल्म धर्म प्रचार केंद्र एवं सत्संग आश्रम द्वारा स्वरांजलि लोक कला संस्कृति संस्थान के बैनर तले अब तक कई लड़के-लड़कियों को मौका दिया जा चुका है जो काबिले तारीफ है l  वाल्मीकि नगर में संस्था के कलाकार श्री कामेश्वर श्रीवास्तव शिवचंद्र शर्मा गायिका एकता चौधरी  गायिका आशा साहू  नायिका कुमारी संगीता अभिनेता दीपक कुमार नेपाल अखिलेश शाह अभिनेता उदय नारायण प्रधान शिक्षक एवं गायक विजय प्रकाश मद्धेशिया ने फूलों की माला पहनाकर स्वरांजलि रिकॉर्डिंग स्टूडियो परिसर वाल्मीकि नगर में  डी आनंद का भव्य  स्वागत किया और कहा कि आपका कार्य ही आपकी पहचान है lआप निरंतर सफलता प्राप्त करते रहें बताते चलें कि हनुमान महोत्सव कार्यक्रम में  यूपी अब तक वेब न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार श्री असलम सिद्दीकी राष्ट्रीय सहारा के प्रताप नारायण जायसवाल अमर उजाला दैनिक जागरण हिंदुस्तान के सभी वरिष्ठ रिपोर्टर पहुंचे थे।