मांझी। मांझी थाना पुलिस ने बलिया मोड़ से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया। गिरफ्तार तस्कर नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के रुखाई गांव निवासी राकेश शर्मा का पुत्र राजीव कुमार बताया जाता है।तस्कर के पास से 750 एमएल का 25 बोतल शराब जब्त किया गया। बरामद शराब की मात्रा 18.75 लीटर बताई जाती है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने दी।