राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-मझौलिया।रतनमाला पंचायत के वार्ड नं.18 स्थित तीनटोलवा गावँ में हुई अगलगी में राजवंशी पटेल का घर जलकर नष्ट हो गया।इससे लाखो रूपये मूल्य की घरेलु सामग्री राख हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।पंचायत के मुखिया निर्मला तिवारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अगलगी में गृहस्वामी का कपडा बर्तन अनाज और आभूषण सब जलकर नष्ट हो गया।नष्ट हुए सामग्री का मूल्य लाख रूपये से ऊपर आंका गया है।