✍️परवेज अख्तर/सीवान। लगभग एक महीना तक गहमागहमी के बाद वह घड़ी नजदीक आ गई है जब यह फैसला हो जाएगा कि दुरौदा विधानसभा का ताज किसके सर पर रखा जाएगा । बृहस्पतिवार को अनुमानित 12:00 बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। दरौदा विधानसभा चुनाव को लेकर 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज यानी 24 अक्टूबर को स्थानीय डीएवी पीजी कॉलेज मैं प्रातः8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा मतगणना को लेकर आज जिला पदाधिकारी सुश्री रंजीता, पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा,उप विकास आयुक्त सुनील कुमार अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और मतगणना कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए सूत्रों की मानें तो पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी तत्पश्चात ईवीएम मशीनों की मतगणना होगी उल्लेखनीय है कि पिछले 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों के बंद भाग्य को ईवीएम के साथ बज्रगृह मे बंद कर दिया गया था। मतगणना को लेकर जिला पदाधिकारी सुश्री रंजीता के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा मतगणना केंद्र के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है और किसी भी तरह के गड़बड़ी से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जिम्मा सीमा सुरक्षा बल के जवानों को दिया गया है और वज्रगृह के अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं है ।