अभय कुमार की रिपोर्ट :-
चनपटिया : महात्मा गांधी की सोच पर आधारित सृजनात्मक शिक्षा बच्चों की आवश्यकता है ।आज की दौर में उन्हें हुनरमंद आधारित शिक्षा की जरूरत पड़ गई है ।उक्त बातें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद हैदराबाद के राज्य समन्वयक अनिल कुमार दुबे ने गुरुवार को प्रखंड के बुनियादी विद्यालय वृंदावन में आयोजित अनुभवजन्य शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते कहा ।पूर्व लोकपाल मनरेगा के नगीना प्रसाद सिन्हा ने कहा कि देश मे बुनियादी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है ।उन्होंने इसे अक्षुण्य बनाये रखने की अपील की ।बुनियादी विद्यालय विद्यालय के उद्देश्य,दिशा और दशा पर संकुल समन्वयक उपेंद्र प्रसाद,कार्यक्रम पदाधिकारी विशेश्वर नाथ झा,प्रभारी प्रधानाध्यापक लल्लू बैठा,शम्भू सिंह ने संबोधन में प्रकाश डाला ।मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंद किशोर सिंह,मधु सिंह,गिरधारी पासवान,सुरेंद्र प्रसाद,राजेश राय,माला कुमारी,अखिलेश कुमार,शालिनी गोयल,रोशनी कुमारी,शिव शम्भू मणि यादव आदि मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा कुमारी ने किया ।





Recent Comments