
पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की हुयींशुरूआत,20 जून तक बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियों की खुराक
मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के सीडीपीओ संगीता कुमारी ने मशरक में 16 जून से 20 जून तक चलने वाले प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। क्रार्यक्रम की शुरूआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मशरक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर की। प्रखंड के हर घर के बच्चे को जन्म से लेकर 5 वर्ष तक को इस अभियान के तहत पोलियो का खुराक पिलाना है। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह भी उपस्थित रहें । सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि पाँच दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पोलियो की दवा उपलब्ध रहेंगी, जहां से बच्चों को खुराक दिया जाऐगा है।जबकि हर चौराहे, बस स्टेन्ड, रेलवे स्टेशन पर भी चंलत पोलियो बूथ लगाया गया है ।




Recent Comments