बेतिया – गौनाहा:– *मानव श्रिंखला को सफल बनाने के लिए वीडियो ने बुलाई बैठक*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :–
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए वीडियो श्रीकांत ठाकुर ने अधिकारियों व कर्मचारियों की मंगलवार को एक बैठक बुलाई। बैठक में उपस्थित सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, वीसीयो कृष्ण नारायण दीक्षित, जीपीएस अरविंद कुमार, बुद्धेश्वर कुमार, रणबीर कुमार, फेकु राम, नंदकिशोर, बीआरपी विनय किशोर मिश्र, विकास मित्र संतोष कुमार माझी, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित अधिकारी व कर्मियों को वीडियो ने बताया की शराबबंदी की भांति बिहार से दहेज और बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं को अंत करके व माननीय मुख्यमंत्री के सात निश्चय जैसी संकल्प को सफल बनाने के लिए 21 जनवरी से पहले लगातार पुर्वभास करते रहना है। साथ ही साथ काफी मजबूती व एकजुटता के साथ यह संकल्प सफल हो इसका संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। गांव गांव में जाकर आम जनों को यह बताना है कि शराब बंदी से बड़ा अभिशाप समाज के लिए बाल विवाह व दहेज प्रथा है जिसका जड बहुत गहरा है । इसे समुल उखाड फेकना है । इनके लिए मानव श्रृंखला को सफल बनाना है ।




Recent Comments