बेतिया – गौनाहा:– *मादक पदार्थ खोजी स्वान दल पहुंचा भिखनाठोरी होली को लेकर चौकसी बढी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ चेक पोस्ट पर आने जाने वाले वाहनों कि गई जांच ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज हेडक्वॉर्टर से आये मादक पदार्थ खोजी स्वान दल के परिचारकों ने इंडों नेपाल बॉर्डर भिखनाठोरी पहुंच कर गुरुवार के संध्या चेक पोस्ट पर आने जाने वाहनों व उनके समानों की जांच खोजी स्वान दल के द्वारा की गई ।
भिखनाठोरी एसएसबी बीओपी के एसआई बंटी सिंह ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए खोजी स्वान दल को हेड क्वाटर से बुलाकर आने जाने वाले वाहनों व उनके समानों की जांच की जा रही हैं । ताकि कोई मादक पदार्थ का तस्करी कर नेपाल से इंडिया नहीं ला सके । इसके लिए सीमा पर जवानो ने चौकसी बढा दी है । होली के रंग को फीका करने की हर नामुमकिन कोशिश को नकाम करने में लगे है हमारे जवान । इस होली के रंग में कोई बाधा न पहुंचे इसके लिए विशेष खोजी स्वान दल भिखनाठोरी बाजार भी पहुंच कर जांच की ।
विदित हो कि होली जैसी त्योहार में लोग मादक पदार्थ जैसी नशाली पदार्थ का सेवन कर पर्व को मनाने में विश्वास करते है । इसलिए सुबे में पुर्ण शराब बंदी के बाद नेपाल से कारोबारीयों के द्वारा शराब की बड़ी खेप लाने की योजना हो सकती है । जिसे नकाम करने के लिए सीमा पर जवान मुस्तैद खडे नजर आ रहे है ।
मौके पर स्वान परिचारक एचसीजीडी दलजीत कुमार, सोलंकी विकास, सीआई जीडी अमीत सिंह अपने अपने स्वान बुलेट, वाशु व ट्वीकल के साथ मौजूद रहे ।




Recent Comments