बेतिया – गौनाहा:-महिलाओ ने उठायी कुदाल तो दिखी स्वच्छता की मिसाल

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-पश्चिमी चम्पारण गौनाहा हर काम में थरूहट की महिलाऐ आगे रहती है।
इसी कडी को आगे बढाते हुऐ प्रखंड मे स्वच्छता का संदेश को बढावा देते हुऐ सीठी पंचायत की महिलाये ने अपनी पंचायत को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिये संकल्प ली और हाथो मे फाडवा व कुदाल लेकर गांव के गली, नाली व चौराहो को साफ करने में जुट गई ।

कहते है महिला अगर ठान ले तो परिवार क्या गांव की भी तस्वीर बदल सकती है । इसी तरह का संकल्प आज गौनाहा प्रखंड के थारु बहुल गांवों में देखी जा रही है। महिलाएं घर से बाहर निकल कर गाँव और गलियों की सफाई कर रही है। फावड़ा और कुदाल लेकर जब महिलाएं निकलती है तो देखने वाले भी कहने लगते है कि गांवो की तस्वीर बदलने से कोई नही रोक सकता है । गाँव की राम भवानी देवी कहती है कि हमलोग खुद के लिए खुद से सफाई कर रहे हैं ताकि गाँव साफ रहे क्यूंकि गंदगी से बीमारी फैलती है ।

बीमार पड़ने से तो अच्छा है कि सफाई अपनाए ।
विजयपुर निवासी जनक नंदिनी देवी कहती हैं कि गूँज संस्था से अरुण भैया आये थे उन्होंने कहा कि आप मेहनत कीजियेगा तो आपका गांव, समाज स्वस्थ्य रहेगा । जिससे आपलोग बीमारी के अनावश्यक खर्च से बचियेगा । वही सफाई का काम करते करते गन्नी देवी ने बताया कि अब हमार गांव सुनर लागत बा, अब हर रविवार के हमनी के आपन गांव साफ करम । गांव में बदलाव के लिए गूँज की तरफ से नेतृत्व कर रहे ओमनारायण ख़तईत ने बताया कि गूँज काम के बदले इनको एक किट देती है किसी मे जूत्ते, कपड़ा, बर्तन, कम्बल आदि अलग -अलग रहता है । समाज मे बदलाव के लिए इस तरह की पहल से तारा बसवारिया, कहरगड्डी, विजयपुर, मंदिहा जैसे दर्जनों गाँव की तस्वीर बदलने लगी है ।

इस तरह की सामाजिक पहल सच मे काबिले तारीफ है । अगर सभी जगह महिलाएं इस तरह से घरों से बाहर निकलने लगे तो प्रधानमंत्री जी का सपना स्वस्थ भारत: स्वच्छ भारत का साकार हो पायेगा । – प्रदीप कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी, गौनाहा




Recent Comments