बेतिया – गौनाहा:– *मछली पालन करने के लिए दिया गया प्रशिक्षण व बांटी गयी मछली का बच्चा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* जन बंधु कल्याण योजना अंतर्गत पिछवाड़े में मछली पालन का 20 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ ।
इस प्रशिक्षण के दौरान कुल 180 लाभुकों को प्रशिक्षण उपरांत मछली का बच्चा निशुल्क वितरण किया गया ।

अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार ने बताया कि पिछवाड़े मे मछली पालन करने से लोगो को अनेको फायदे है एक तरफ मछली पालन करने से जीविकोपार्जन बढेगा तो वही दुसरी तरफ क्षेत्र का जल स्तर नीचे जाने से बचाया जा सकेगा । वही उप मुखिया श्रीमती सारिका देवी ने बताया कि ये दुसरी बार मछली का बच्चा हम लोगो के बिच निशुल्क वितरण किया जा रहा है । जिसका सदुपयोग हमलोगो के द्वारा करते हुऐ पिछवाडे मे मछली का पालन कर अपने क्षेत्र से लगातार निचे जा रही पानी के श्रोत को भी बचा रहे है ।

संस्थापक के हाथों द्वारा मछली का बच्चा पा कर गरीब परिवारों के लाभूक जो पिछवाडे मे मछली पालन कर रहे है उनके चेहरे खिल उठे ।
कार्यक्रम डोली शिक्षा सह समाज कल्याण संस्थान के द्वारा आयोजित कर प्रशिक्षण के साथ-साथ मछली का बच्चा भी निशुल्क वितरण किया गया । वही प्रशिक्षण देने आई जिले से प्रशिक्षक कोमल कुमारी, रंजना कुमारी, आरती कुमारी द्वारा उपस्थित सभी लाभुकों को प्रशिक्षण स्थल पर लगातार बीस दिनों से प्रशिक्षण दिया जा रहा था अंतिम दिन प्रशिक्षण खत्म करते हुऐ निशुल्क मछली का बच्चा लाभुको के बीच वितरण किया गया ।
वही प्रशिक्षण के माध्यम से लाभुको को बताया गया कि गड्ढे का पानी का स्टोरेज के साथ साथ मछली का पालन कर कैसे किया जाए । काफी उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जय नारायण गौरो, लखराज महतो, पुर्नवासी खोजवार, रामेश्वर गुरु, माया देवी, सुनीता देवी, सुकन्या देवी, निर्मला देवी, संजिला देवी आदि ने बताया कि इससे पहले भी हम लोग पिछवाड़े में गड्ढे में पानी स्टोरेज कर मछली पालन कर चुके हैं । जिससे हम को समय-समय पर अच्छी इनकम भी हुई और नीचे जा रही पानी के श्रोत भी बना रहा ।
वही संस्थान के सचिव सुधीर कांत शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रखंड के अनुसूचित जनजाति के लोगो को आत्मा निर्भर बनाना मेरा प्रयास है ।




Recent Comments