गड़खा(सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना में न्यायालय के आदेश पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत बलिष्ठ राय ओम प्रकाश राय जय प्रकाश राय के घर पर इस्तेहार चिपका कर वापस आ रही पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि उसी गाँव के श्याम बाबू राय अपने घर के पास शराब बेच रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।