बेतिया – गौनाहा:– *अंडा नही मिलने के कारण छात्रो ने किया विद्यालय में हंगामा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलिया में पिछले तीन शुक्रवार से एमडीएम में अंडा नही मिलने के कारण छात्र व छात्राओ ने जमकर हंगामा किया ।
हंगामा कर रहे छात्र व छात्राऐ नंदनी कुमारी, खुशबू कुमारी, निशा कुमारी, कविता कुमारी, सुशीला कुमारी, संदीप कुमार, रंजन कुमार, सुरज कुमार, राजा कुमार, कुसुम कुमारी आदि ने बताया कि पिछले तीन शुक्रवार से विद्यालय में एमडीएम के साथ अंडा नही मिल रहा है । एमडीएम में प्रतिदिन थोडा चावल सोयाबीन व चोखा खाने के लिए मिलता है । इतना हि नही छात्रो ने प्रधान शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक नियमित विद्यालय नही आते है कभी-कभार विद्यालय पहुंचे प्रधान शिक्षक तुरंत वापस लौट जाते है । सहायक शिक्षक के बारे में बताते हुए छात्रो ने बताया कि रौशन आरा, रंजीता कुमारी समय से पहले तीन बजे ही विद्यालय बंद कर चली जाती है ।
रसोईया उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, सिरपती देवी ने भी विद्यालय में अंडा नही बनने की बात बतायी और बोली कि आज शुक्रवार 9 मार्च को विद्यालय में चावल के साथ सोयाबीन बना बच्चो को खिलाया गया है ।
सहायक शिक्षका के द्वारा नामांकित बच्चो की संख्या तीन सौ एक बतायी गयी वही उपस्थिती के बारे में दोनो शिक्षक बताने से परहेज करते रहे । उपस्थिती पंजी कहां है तो शिक्षका ने बताया की उपस्थिती पंजी विद्यालय के वजाय एचएम के पास रहता है ।
इघर विईओ विजय कुमार वर्मा का कहना है कि उक्त विद्यालय की जांच कर उचित कार्रवाई की जाऐगी ।