बेतिया – गौनाहा:– *पुर्व से चल रहे विवाद में हुई मारपीट में एक गंभीर रूप से घायल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के अहरार पिपरा गांव में पुर्व से चले आ रहे विवाद के कारण शनिवार को देर शाम हुई मारपीट में हजारी साह गंभीर रूप से घायल हो गया । इलाज के लिए उसे रेफरल हॉस्पिटल गौनाहा लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि घायल हजारी साह के बडे भाई चन्द्रगंभीरा साह के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है जिसमें सुजित राउत, कर्ण राउत व सुरज राउत सहित दस को अभियुक्त बनाया गया है ।




Recent Comments