छपरा, 30 जून।लायंस क्लब ऑफ छपरा टाउन ने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए मर्चुरी बॉक्स सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य शोकाकुल परिवारों को कठिन समय में आवश्यक सुविधा और सहयोग प्रदान करना है।क्लब के अध्यक्ष अभिषेक किशोर ने बताया कि लायंस क्लब का मूल मंत्र सेवा और मानवता है। मर्चुरी बॉक्स की उपलब्धता से आम नागरिकों को, विशेषकर जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एस. के. पाण्डेय, डॉ. राकेश कुमार प्रसाद, प्रमोद मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, अमरनाथ और कुंवर जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
सचिव मनीष कुमार मनी ने स्पष्ट किया कि यह सेवा आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के चेयरपर्सन कुंवर जायसवाल ने संस्था के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का संकल्प दोहराया।