परवेज अख्तर/सिवान;बड़हरिया. रालोसपा से जिलाध्यक्ष हेमंत कुशवाहा ने प्रखंड के महबूब छपरा निवासी मो मुस्तकीम को पार्टी जिला महासचिव मनोनीत किया है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा के साथ ही संगठन सचिव सरोज कुमार, सचिव वीरेश यादव आदि ने मो. मुस्तकीम के मनोनयन पर खुशी का इजहार करते कहा कि इनकी ऊर्जा व कर्मठता से पार्टी में गतिशीलता आयेगी. इस मौके पर मास्टर मो. मुस्तफा, साहब हुसैन, बैजनाथ प्रसाद, सुनील कुमार, आलमगीर, वीरेंद्र चौहान, शौकत अली, सानू खान, मिंटू अली, वसीम, शानू कुमार आदि उपस्थित थे.