बेतिया – गौनाहा:– *दो दिन पहले लाई गई शर्पदंस की सुई ने बचाई एक की जान*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* चपाकल गाडने के क्रम में पाइप से निकला गेहुवन सांप ने चपाकल मिस्त्री को काट लिया जिससे उस मिस्त्री का शरीर जहर से पीला होने लगा । आनन फानन में स्थानीय लोगो के सहयोग से उसे रेफरल हॉस्पिटल गौनाहा लाया गया जहां दो दिन पहले पहुचीं सुई ने उस मिस्री का जान बचा ली ।
बताते चले की रूपवलिया निवासी ईश्वर दयाल रूपौलिया में ही मदन मोहन महतो के घर चपाकल गाड रहा था तभी पाईप छोटी पडने पर दुसरा पाईप जोडा गया जिसमें पहले से बैठे सांप उक्त चपाकल के बोरिंग में समा गया । फिर बोर को साफ करने के लिए जैसे ही मिस्त्री ने पाईप के उपर हाथ रखकर जोर मारा सांप उसमें से पानी के साथ निकला और डंक मार कर फिर उसी बोर वाले पाईप में समा गया । चश्मदीदों का कहना हैं की सांप अभी भी उसी पाईप के अंदर हैं जहां से निकल कर उस मिस्त्री को काटा हैं ।
वही इस संबंध मे प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि भयानक गर्मी को देखकर मंगाई गई सुई ने आज एक मरीज की जान बचाई हैं । जब उस मरीज को हमारे पास लाया तब तक उसका शरीर जहर से पिला पड गया था । खबर लिखे जाने तक मरीज का इलाज कर उसे छुट्टी दे दिया गया हैं ।