हाई स्कूल में लगा योग शिविर,छात्रों ने किया योगाभ्यास
तरैया (सारण)।:04.06.2018:
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सिल्फा सल्यूसेस फरीदाबाद के सौजन्य से सोमवार को मैकडोनल्ड उच्च विद्यालय देवरिया में योगा ट्रेनर राधारमण शुक्ल के द्वारा छात्रों को योग सिखाया गया ।जिसमे छात्रों को विभिन्न बीमारियों जैसे थायराइड ,मधुमेह, गैस,रक्तचाप हाई, नेत्र विकार आदि से बचने के लिए अलग-अलग योगासन सिखाया गया। मंडुवासन,पवन मुक्तासन,स्वासन, उत्पादसन एवं अन्य प्राणायाम के बारे में बताया गया और सिखाया गया। डॉ. शिवशंकर तिवारी के द्वारा विद्यालय के शिक्षकों का वीपी,वेट हाइट सहित हेल्थ चेकअप किया गया।उक्त मौके पर प्रधानाध्यापक कपिलदेव राय,शिक्षक मनोज कुमार सिंह,धीरज कुमार,विवेकानंद झा,सुबाष कुमार यादव,अनिल कुमार राम,देवानन्द मांझी,अरविंद कुमार राम,संजीव कुमार सिंह,निरंजन कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार,अर्जुन कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।