बेतिया – गौनाहा:– *दिया जा रहा प्रशिक्षण बनेगा गरीबों का आशियाना*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , बिहार सरकार तथा लैंडसा (रूरल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ) पटना, बिहार के संयुक्त तत्वधान में आज मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अभियान बसेरा एव दखल दहानी विषय पर प्रशिक्षण आयोजित की गई है । कार्यक्रम का उद्घाटन विनय ओहदार , डायरेक्टर लैंडेसा पटना एवं अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । प्रशिक्षण में कुल पैतिस टोला सेवक, विकास मित्र एवम तालीमी मरकज के प्रतिभागी शामिल हुए ।
प्रशिक्षण दे रहे राज्य निदेशक विनय ओद्दार लैंडेसा , प्रशांत झा प्रशिक्षक लैंडेसा, हसन इमाम प्रशिक्षक लैंडेसा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सत्यम माझी, शिवशंकर बैठा, रविन्द्र राम, बसंत राम, सुनिल कुमार बैठा, नौशाद आलम, राजीव रंजन, बैजनाथ बैठा, प्रतिमा देवी, संगीता कुमारी, साजिया खातून आदि लोगो को सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण में दिये ।