दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया पुलिस अन्तर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में सम्पन्न हुई। जिस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने की। इस अवसर पर उपस्थित सीओ राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा में आर्केस्ट्रा तथा डीजे का प्रयोग नहीं करें। किसी पूजा स्थल पर डीजे तथा आर्केस्ट्रा करते हैं तो वे दंड के भागी होंगें। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि जहाँ-जहाँ पूजा होगा, वहाँ थाना से लाइसेंस बनवाना जरूरी है तथा पूजा समिति का गठन करें। शांति समिति को संबोधित करते हुए थाना क्षेत्र के वक्ताओं ने पुलिस से बेलवा, लछनौता, मेघौली, भितिहरवा, मंगुराहा नयका टोला तथा रूपवलिया गांव में बनाए जा रहे शराब पर रोक लगाने की भी अपील की। गौनाहा थाना में शांति समिति की बैठक में सत्यनारायण दिसवा, विजय यादव, केशव कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, गुलाब जयसवाल, दिनेश्वर यादव, शेख सकरुल्लाह व अन्य शामिल रहे।