Θ बेतिया – बगहा :– राजकीय उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय पचरूखा में पीएम का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

बगहा पश्चिमी चम्पारण
20 जनवरी 2020
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
राजकीय उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय, पचरुखा में शिक्षक सुनील कुमार और शक्ति प्रकाश ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कर बच्चों को दिखाया गया जिससे परीक्षा देने वाले बच्चे उत्सुक वह प्रसन्न नजर आए। परीक्षार्थी बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को लाइव देखते हुए उनके द्वारा बताए गए आवश्यक टिप्स को जानकर अच्छा महसूस किया। शिक्षक सुनिल कुमार ने प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक व उपयुक्त बताया एवं कहा इससे विद्यार्थियों पर सकारत्मक प्रभाव पड़ेगा तथा परीक्षा को लेकर उनमें व्याप्त भय दूर होगा और वे तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकेंगे।

वही शिक्षक शक्ति प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम को देखने के बाद बच्चों में दिग्भ्रमित होने की संभावना नही होगी वे प्रसन्नतापूर्वक परीक्षा दे सकेंगे। विद्यालय के बाल संसद के पूर्व प्रधानमंत्री झुन्ना कुमार, सीमा कुमारी, सोनी कुमारी, सरोज कुमारी, लाखी कुमारी, अंजू कुमारी, रेहाना खातून, अल्ताफ अंसारी, आदित्य कुमार, भोला कुमार, राहुल कुमार, सुनिल कुमार आदि विद्यार्थियों ने कहा की इस कार्यक्रम के प्रसारण से हमें बहुत कुछ जानने और सीखने का अवसर मिला जो परीक्षा के समय हमारे लिए लाभकारी होगा। मौके पर प्रधानाध्यापक उमेश साह, धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, शशि कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय, शक्ति प्रकाश आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments