
छपरा। सदर के मौना पंचायत में पिछड़े वर्ग के लोगों समागम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने मोदी सरकार के पिछड़ा वर्ग हितैषी कामों की जानकारी साझा की. समागम में श्री सेंगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लक्ष्यों को रेखांकित करते हुए लोकसभा में अपने पहले भाषण में कहा था, “हम तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो से पले हुए लोग है, जिन्होंने हमें अन्त्योदय की शिक्षा दी थी। गरीब को गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ताकत दें. शासन की सारी व्यवस्थाएं गरीब को सशक्त बनाने के लिए काम आनी चाहिए और सारी व्यवस्थाओं का अंतिम नतीजा उस आखिरी छोर पर बैठे हुए इन्सान के लिए काम आए, उस दिशा में प्रयास होगा, तब जाकर उसका कल्याण हम कर पाएंगे.श्री सेंगर ने कहा कि समतामूलक समाज निर्माण का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता रही है और भाजपा सरकार ने दो वर्ष पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर उस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. पिछड़ा वर्ग आयोग को 2018 में ही संवैधानिक आयोग का दर्जा मिल गया है और अब यह आयोग पिछड़ा वर्ग के संरक्षण, कल्याण और विकास तथा उन्नति से संबंधित अन्य कार्यों का भी निर्वहन कर रहा है. यह आयोग संविधान के अंतर्गत आने वाले अनुच्छेद 16-4 एवं 15-4 के निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े हुए वर्ग को सशक्त करते हुए उनको न्याय दे रहा है.समागम को रमाशंकर मिश्र, जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू चौहान, सुरेन्द्र चौरसिया, योगेन्द्र कुशवाहा, प्रभु साह और कृष्णा साह ने भी संबोधित किया.




Recent Comments