गोपालगंज।शराबियो को पकड़ते पकड़ते तस्कर बन बैठा थानेदार, एसपी ने रंगे हाथ दबोचा।
गोपालगंज:— बिहार में नितीश सरकार की शराब बंदी में अब तो थानेदार भी चपेटे में आने लगे है कुछ ऐसा ही मामला गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर थाना के थानेदार के साथ आ रहा है बताया जाता है कि गोपालगंज में एसपी को सूचना मिली थी कि जब्त शराब बेची जा रही है। जब उन्होंने सूचना के आधार पर नजर रखनी शुरू की तो उन्होंने थानेदार और एक एएसआइ को शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गोपालगंज के एसपी राशिद जमां ने इस कार्रवाई के दौरान बैकुंठपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो समेत उसी थाने के एक एएसआई को हिरासत में लिया है। दोनों थाने में जब्त कर रखी शराब की बिक्री करते थे। एसपी को इसकी शिकायत मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई और थानेदार को रंगे हाथ दबोचा गया है।
एसपी राशिद जमां की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। बता दें कि शराबबंदी को लेकर लापरवाही और इस कानून को सही तौर पर लागू नहीं करने वाले अधिकारियों को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जबर्दस्त डांट लगाई थी।
सीएम नीतीश कुमार ने कल भी गांधी जयंती के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि चाहे मुझे जमीन के भीतर दफना दें लेकिन शराबबंदी से कोई समझौता नहीं करूंगा। ऐसे में गोपालगंज एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।बैकुंठपुर थाने में तस्करों से जप्त की गई शराब को बेचते थाना अध्यक्ष एक एसएसआई को एसपी ने मंगलवार की रात किया गिरफ्तार किया था एसपी राशि जमा को शिकायत मिली थी कि थाना अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो एवं एसएसआई सुधीर कुमार जप्त की गई शराब को बेच रहे हैं इसके बाद उन्होंने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर शराब बेचते हुए दोनों को धर दबोचा ।