Θ बेतिया – नरकटियागंज:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयंती मनाई गई 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,नरकटियागंज ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जयंती मनाई। इस अवसर पे उनके चित्र पे पुष्पांजलि किया गया एवम इनके जीवनी के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवम कॉलेज सह मंत्री अजित कुमार ने किया। नगर मंत्री विशाल कुमार ने कहा स्वतन्त्रता आन्दोलन के दिनों में जिनकी एक पुकार पर हजारों महिलाओं ने अपने कीमती गहने अर्पित कर दिये, जिनके आह्नान पर हजारों युवक और युवतियाँ आजाद हिन्द फौज में भर्ती हो गये, उन नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जन्म उड़ीसा की राजधानी कटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 23 जनवरी, 1897 को हुआ था।कांग्रेस में उन दिनों गांधी जी और नेहरू की तूती बोल रही थी। उनके निर्देश पर सुभाष बाबू ने अनेक आन्दोलनों में भाग लिया और 12 बार जेल-यात्रा की। 1938 में गुजरात के हरिपुरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गये; पर फिर उनके गांधी जी से कुछ मतभेद हो गये। गांधी जी चाहते थे कि प्रेम और अहिंसा से आजादी का आन्दोलन चलाया जाये; पर सुभाष बाबू उग्र साधनों को अपनाना चाहते थे। पर जब अध्यक्ष के लिये चुनाव हुए तो सुभाष जी की ही जीत हुई। नगर सह मंत्री अनुराग श्रीवास्तव एवम रवि रंजन मिश्र ने कहा उन्होंने आजाद हिन्द फौज के सेनापति पद से जय हिन्द, चलो दिल्ली तथा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा का नारा दिया; पर दुर्भाग्य से उनका यह प्रयास सफल नहीं हो पाया।
 सुभाष बाबू का अन्त कैसे, कब और कहाँ हुआ, यह रहस्य ही है। कहा जाता है कि 18 अगस्त, 1945 को जापान में हुई एक विमान दुर्घटना में उनका देहान्त हो गया। यद्यपि अधिकांश तथ्य इसे झूठ सिद्ध करते हैं; पर उनकी मृत्यु के रहस्य से पूरा पर्दा उठना अभी बाकी है।छात्र नेता अविनाश कुमार एवम अंकित राज ने कहा कि आज के युवाओं को इनसे शिक्षा लेनी चाहिये एवम देश सेवा कर के डेज़ह को आगे बढ़ाना चाहिय। मौके पर अनुज श्रीवास्तव ,अंकित राज ,राजू कुमार,विकास कुमार,रितेश कुमार,नितेश कुमार,विजआय कुमार,अभय कुमार,अरविंद कुमार, कुमार,संजय कुमार