अवतार नगर मे शादी की नियत से युवती का अपहरण-:
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर चैन गाँव मे प्रेम प्रसंग मे शादी की नियत से एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे फतेहपुर चैन गाँव निवासी युवती के पिता ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी 20 बर्षिय पुत्री रात्री दस बजे के करीब शौच के लिए गयी थी जहाँ से खैरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अश्विनी कुमार हिमांशु ने मेरी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिया ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।