बेतिया – गौनाहा:– *जदयू कार्यकर्ता की बैठक हुई संपन्न*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड के बिसुत्री कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुआ । बैठक मे अहम मुद्दे पर पर विचार विमर्श किया गया । बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिसुत्री अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ को मजबूती व एकजुटता से कार्य कर अपनी पार्टी को मजबूत बनाना है गांव गांव जाकर सरकार के द्वारा की गई कार्यो से लोगो को अवगत कराना है ।
वही बैठक का संचालन कर रहे तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता नौशाद आलम ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ होते है और यही कार्यकर्ता पार्टी को लोकसभा चुनाव में सफलता दिलाने का पुरजोर प्रयास करेगी ।
उक्त बैठक मे आने वाले 2019 के लोक सभा चुनाव मे भ्रस्टाचारीयों एवं परीवार वादी पार्टीयो को सबक सीखाने पर जोर दिया गया । वही बुथ स्तर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया ।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता रामराज महतो, दिनेशवर यादव, राजेश साह, उदय भान गुप्ता , भागीरथी राम, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, सुदर्शन राम , राजेश महतो , सोनालाल महतो , ओसियर यादव , राजकुमार गुप्ता, अमर राम, ओमप्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे ।




Recent Comments