बेतिया – गौनाहा:– *खेलने के क्रम में पेड से गिरने पर एक बच्चे की हुई मौत*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के कैरी गांव का एक दस वर्षीय बच्चे की मौत पेड पर चढकर खेलने के क्रम में गिरने से हो गई है ।
इस संबंध में वार्ड सदस्य यशवंत महतो ने बताया कि सुबह में गांव के कुछ बच्चो के साथ सोफा मंदिर स्थित बाग में स्वः नरेश यादव के दस वर्षीय पुत्र मंकेश कुमार खेलने गया । खेल खेल में बच्चे पेड पर चढ कर खेलने लगा । रात में हुई बारिश के कारण पेड पर बनी फिसलन के कारण वह बच्चा पेड से फिसल कर निचे आ गिरा उपस्थित बच्चो ने घर जाकर जबतक ये खबर परिजन को दि तबतक उसकी मौत मौके पर हो चुकी थी । सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृत बच्चा अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था और पांच साल पहले उसके सर से पिता का साया छिन चुका हैं ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि इस संबंध मे थाना को कोई आवेदन नही दिया गया है ।