सिवान :जिले में 7 को होगा “शिक्षक अधिकार महापंचायत” कार्यक्रम
👉शहर के टाउन हॉल में 7 जनवरी को होगा “शिक्षक अधिकार महापंचायत” कार्यक्रम
👉 सुप्रीम कोर्ट में एडमिशन लेवल पर ही केश खारिज करने की कवायद शुरू
👉 महापंचायत में हाई कोर्ट में जीत के महानायक व सुप्रीम कोर्ट के प्रबल याचिकाकर्ता श्री उपेन्द्र राय जी का सीवान की धरती पर होगा पदार्पण
👉 जिले के शिक्षकों से एकजुटता दर्शाते हुए भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु की गई अपील
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

*सीवान :-*
पटना हाईकोर्ट ने बिहार के नियोजित शिक्षकों को वर्ष 2009 से समान काम का समान वेतन भुगतान का आदेश दिया हैं । जबकि बिहार सरकार हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एस एल पी दायर की हैं। इस मुद्दे को लेकर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ जिला कार्यकारिणी, सीवान की बैठक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार यादव की उपस्थिति में डायट मे सम्पन्न हुई । अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार ने किया। बैठक में
सुप्रीम कोर्ट से शिक्षकों के साथ न्याय एवं सरकार के केस को एडमिशन लेवल पर ही खारिज कराने पर चर्चा हुई। साथ ही सीवान शहर के टाउन हॉल में आगामी 7 जनवरी 2018 रविवार को 10 बजे दिन से सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों के पक्ष की मजबूती हेतु संगठन के सभी प्रदेश स्तरीय शिक्षक नेताओं सहित हाईकोर्ट से मिली समान काम का समान वेतन के केस में जीत के महानायक एवं केस के मुख्य याचिकाकर्ता श्री उपेंद्र राय जी की उपस्थिति में आम शिक्षकों के बीच शिक्षक अधिकार महापंचायत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
जिला महासचिव रामप्रीत विद्यार्थी ने कहा कि वर्तमान में सभी शिक्षक , शिक्षक राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षक अधिकार महापंचायत कार्यक्रम में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराये ताकि सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे शिक्षक नेताओं सहित श्री उपेंद्र राय जी के मनोबल को मजबूती मिले एवं आम शिक्षकों के साथ न्याय हो सके ।
बैठक मे राजेश यादव, अजय प्रसाद, राजीव कुमार, केशव राम, विजय कुमार पाल, विकास कुमार सिंह, नरसिंह कुमार, देवेंद्र सिंह, विनोद तिवारी, दाऊद अली, गुल मोहम्मद, संतोष बैठा, शर्मिला चौधरी, छोटेलाल मांझी, हरेकृष्ण यादव, ब्रजेश कुमार, रत्नेश कुमार , ललन यादव , तौसीफ अहमद, राजन कुमार भारती, पुष्पेंद्र कुमार राम, अनिल कुमार राम, विजय प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, मनीष कुमार रजक, चंदन कुमार, राजेश कुमार सिंह, अंशु पांडेय, विनय प्रकाश राम, शम्भु कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, हरिनाथ यादव, शैलेश कुमार आदि प्रमुख थे ।




Recent Comments