दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
खोलते पानी फेंकने के मामले में पति व पत्नी पर केस
सिकटा बाजार में मां , चाचा व भाई समेत चार लोगों के शरीर पर गर्म पानी फेंक जख्मी करने के मामले में छोटे भाई ने बड़े भाई व भाभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को सिकटा बाजार निवासी प्रहलाद प्रसाद के पुत्र राजदीप कुमार पिता ने दिये आवेदन में बताया है कि भाभी गुडिया देवी उर्फ स्नेहा देवी के उकसाने पर बड़े भाई संदीप कुमार ने खौलता हुआ गर्म पानी मेरे तथा मां मीना देवी के शरीर पर फेंक दिया। साथ ही मेरे चाचा कन्हैया प्रसाद व चचेरा भाई आशीष प्रियदर्शी के शरीर पर भी गर्म पानी फेंक दिया है। जिससे शोर मचाने पर पड़ोसियों ने इलाज के लिए सिकटा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आवेदक ने उक्त दोनों पर संपत्ति हड़पने के लिए जान मारने की नियत से गर्म पानी फेंकने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि उक्त मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।




Recent Comments