दुर्गापूजा@एकमा : ब्लॉक रोड में अर्धनारीश्वर के होंगे दर्शन, देखिये तस्वीरें
दैनिक खोज खबर डेस्क, एकमा (सारण)
जिले के एकमा प्रखण्ड में भी नवरात्रि की धूम है। पूजा पंडालों के साथ साथ प्रतिमाओं को भी फाइनल टच दिया जा रहा है।

एकमा ब्लॉक रोड में दशहरा पूजा समिति के सौजन्य से आयोजित पूजा में लोग अर्धनारीश्वर के दर्शन कर पाएंगे। अर्धनारीश्वर की प्रतिमा को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।

पूजा समिति से जुड़े प्रवीण कुमार गोयल ने बताया कि हमारी पूजा समिति द्वारा हर वर्ष कुछ अलग करने का प्रयास किया जाता है। इसी तर्ज पर दशहरा पूजा समिति ब्लॉक रोड द्वारा अर्धनारीश्वर की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगा।

इस दौरान पूजा समिति से जुड़े संजय व्याहुत, राजेश रजक, मंटू यादव, पवन प्रसाद, श्यामा प्रसाद, सतीश बरनवाल आदि उपस्थित थे।