केकेएम कॉलेज की मरम्मत के लिए एभीपी ने किया भिक्षाटन

जमुई ।(संजीव कुमार सिंह :
शुक्रवार को के.के.एम कॉलेज के मरम्मत के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमुई के भिक्षाटन किया गया । भिक्षाटन कार्यक्रम में नगर मंत्री राहुल सिंह और नगर सह मंत्री करण साह के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमुई के द्वारा भिक्षा मांगना प्रारंभ किया गया है । अपने कॉलेज को मरम्मति के लिए पूरे नगर के आम लोगों से मांगा जाएगा । सभी कोचिंग संस्थान में बाजार में भी मांगा जायेगा । वही मौके पर उपस्थित के.के.एम कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आजाद राय, रतन सिंह, गौतम कुमार, सिद्धात सिन्हा ने कहा कि हम लोग मिल कर अपने कॉलेज का मरम्मती कराएंगे। क्यों कि किसी भी क्लास रूम में ना लाइट है , ना पंखा है, बिल्डिंग की स्थिति खराब हो चुका है। बरसात के मौसम में सभी जगह से पानी चूता है । विभाग संयोजक सह मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य शैलेश भारद्वाज ने कहा कि कॉलेज सिर्फ कॉलेज नहीं जमुई वासियों के लिए कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह जिस स्वतंत्रा सेनानी के नाम पर है उनका आजादी में बहुत बड़ा योगदान था। हमें ऐसे उनके नामों को मिटने नहीं देना चाहिए। जिस कॉलेज से लाखों लोगों ने यहां से शिक्षा ग्रहण करके आज अलग-अलग क्षेत्रों में अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और आज वही कॉलेज अपने बदहाली का आशु बहा रहा है । उन्होंने कहा कि किसी भी दिन कॉलेज का बिल्डिंग गिर सकता है। हम तमाम जमुई के नागरिकों से छात्रों से बुद्धजीवियों से आग्रह करते हैं कि आप लोग आगे आए और इस कॉलेज के लिए मरम्मत कराने का काम करें । क्योंकि कॉलेज से ना बिहार सरकार को कोई मतलब है और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन को मतलब है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे नही छोड़ सकती है। हम आंदोलन जारी रखेंगे सिद्धात सिन्हा, कुंदन कुमार,रतन सिंह, विशाल, आशुतोष राज, शांतनु कुमार, करण कुमार, युवराज कुमार, पप्पू यादव, सिद्धात सिन्हा उपस्थित थे।




Recent Comments