गड़खा/सारण।गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव में 23 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृतक हरि कृष्णा माझी का 23 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार मांझी बताया जाता है।परिजनों ने बताया कि पंकज बुधवार देर रात्रि खाना खाकर अपने कमरे में सो गया।गुरूवार सुबह काफी देर तक जागना ही जगा तो घर वाले ने कमरा का दरवाजा खोल कर देखा एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पंकज के मौत के बाद पिता हरि कृष्ण मांझी मां चुनचुन देवी भाई समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।