परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के तितिरा टोले बुद्धनगर बंगरा गांव स्थित तितिर स्तूप के पास बुद्ध मंदिर में शुक्रवार को भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की गई। बौद्ध अनुयायी बलिंद्र सिंह ने बताया कि भगवान बुद्ध विश्व मानव थे। उन्होंने बताया कि आज के ही दिन पौषपूर्णिमा को वे
श्रीलंका में देशना देने गए थे तथा मगध के राजा बिंबिसार ने बौद्ध भिक्षुओं के लिए वेणुवन दान किया था।
मौके पर प्रमोद शर्मा, माधव शर्मा, सच्चिदानंद सिंह, सुरेश भारती, हरिशंकर चौहान, प्रकाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
—




Recent Comments