राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सृष्टि सिंह का चयन

समोआ की राजधानी एपिया में 7 से 14 जुलाई तक होना है यह खेल

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान:

गुठनी(सिवान) : गुठनी थाना क्षेत्र के मैरिटर गाँव निवासी सृष्टि सिंह नेअपने बेहतर खेल के बदौलत कई अंतर्राष्ट्रीय भारत्तोलन प्रतिस्पर्धाओं में पदक हासिल करने वाली सृष्टि सिंह ने इस बार भी जुलाई माह में समोआ की राजधानी एपिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पदक के लिए बेताब हैं। सृष्टि सिंह का चयन बीते दिनों एनआईएस पटियाला में आयोजित एक चयन खेल स्पर्धा के दौरान किया गया। इस चयन खेल के दौरान उन्होंने 87 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 96 किलोग्राम और क्लीन और जर्क में 118 किलोग्राम यानि कुल 214 किलोग्राम भार उठाया। समोआ देश में राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 7 से 14 जुलाई माह में होना है। हालांकि 2010 में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा सृष्टि रह चुकी हैं । इस खेल के दौरान वो देश को पदक देने से चूक गयी थीं। जापान, इंडोनेशिया, जकार्ता और बुल्गारिया सहित कई देशों में भी भारत का प्रतिधित्व कर चुकी हैं।

आगामी माह में समोआ में आयोजित राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप को लेकर सृष्टि काफी आशान्वित हैं और उनको विश्वास है कि इसबार पदक उनके झोली में अवश्य ही आएगा। दूरभाष पर सृष्टि ने बताया कि आनेवाले दिनों में विश्व स्तर पर भी कीर्तिमान स्थापित कर पिता के सपनों को साकार करेगी। मेरे पिता की हमेशा से यह ख्वाहिश रही है कि मैं खेल की दुनियां में उत्कृष्ट प्रदर्शन करू तथा ओलंपिक में पदक जीतकर उनके अधूरे सपने को साकार करू, अब वह समय आ गया है।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सृष्टि का सलेक्शन होने से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी है। पिता बिंध्याचल सिंह मुखिया, माता शिला सिंह पैक्स अध्यक्ष और भाई संदीप सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने शुभकामनाएं दी है।