बेतिया – गौनाहा:– *किसान चौपाल का हुआ आयोजन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत मंझरिया पंचायत के अमोलवा गांव मे किसान चौपाल का आयोजन किया गया ।
चौपाल की अध्यक्षता कर रहे किसान सलाहकार सन्नी कुमार ने उपस्थित किसानो को उन्नत खेती करने की मूलभूत जानकारी दी । सरकार के द्वारा मिलने वाली उन्नत बिज लगाने और फसल की सिंचाई जैसे अनेको विषयो पर जानकारी देते हुए चौपाल का आयोजन सम्पन्न किये  
मौके पर कृषि समन्वयक, पंचायत के सरपंच राकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य राम स्नेही प्रसाद, राजदेव प्रखंड अध्यक्ष आपदा विभाग रिपू दमन सिंह समेत किसान बंधु उपस्थित हुए ।