बीडीओ पर शौचालय निर्माण में लूट का ग्रामीण ने लगाया आरोप
मांझी(सारण) मांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश बिहारी वर्मा पर शौचालय निर्माण में लूट मचाने तथा पैसा लेंकर कार्य करने सहित कई गम्भीर आरोप की शिकायत जिलाधकारी से की गयी. प्रखंड के रनपट्टी गांव निवासी अनूप कुमार सिंह से सारण के जिलाधिकारी को एक ज्ञापना देकर मांझी बीडीओ पर कई गम्भीर आरोप लगया है. दिये गये ज्ञापना में कहा गया है कि बीडीओ शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता के आलाव पैसे लेकर स्वस्च्छाग्रही से पैसे लेकर मनचाहा पंचायत आवंटित कर देने, जो लाभुक पैसा नही देता है उसका काम नही करते है. चेफुल पंचायत में दस माह पूर्ब रुपये की उठाव कर सरकार की अतिमहत्वपूर्ण नल-जल योजना में आज तक कार्य धरातल पर नही है. चेफुल पंचायत में वर्षो पूर्ब मनरेगा भवन की पैसे का उठाव कर लिया गया है लेकिन आज तक कोई कार्य नही हुआ है. इसके अलावा कई योजनाओं में बीडीओ ने लूट मचा रखी है. इसकी जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है. ज्ञापन की कॉपी मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री के अलावा कई पदाधिकारी को दी है. इस सम्बंध में बीडीओ मिथलेश बिहारी वर्मा से पूछे जाने पर बताया कि राजनीतिक से प्रेरित होकर बदनाम करने की कोशिश की जारही है. सभी बिंदुओं पर वरीय पदाधिकारी से जांच कर दोषियों पर कार्यवाई की जाये.




Recent Comments