बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण टीम चयनित

सबजूनियर प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के साथ कब्बडी संघ के सदस्य

दैनिक खोज खबर ,छपरा : मुजफ्फरपुर में आयोजित होनेवाले 19वीं बिहार राज्य सबजूनियर कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग के लिए सारण जिला की बालिका टीम का ट्रायल स्थानीय शिशुपार्क छपरा में किया गया।

कब्बडी खेलती लड़कियां

इस ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में सभापति बैठा, पंकज कश्यप, सूरज कुमार, भंवर किशोर भानु सिंह,परमात्मा मिश्रा, रोहित सिंह एवं विकास सिंह उपस्थित थे। ट्रायल के दौरान जिला की 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से मुख्य रूप से जलालपुर, छपरा, नाराव, मसरख एवं सोनपुर की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम रूप से चयनित 12 सदस्य टीम इस प्रकार है :-


बुची कुमारी
प्रिया कुमारी
खुशी कुमारी
सोनी कुमारी
सरिता कुमारी
मुस्कान कुमारी
निशा कुमारी
अंजली कुमारी
नैंसी कुमारी
नंदनी कुमारी
प्रीति कुमारी और
खुशी कुमारी हैं।

कब्बडी खेलती युवतियां