ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार रिटायर्ड सूबेदार की हुयीं मौत
मढ़ौरा(सारण). गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा-नगरा मुख्य पथ पर सिसवां-रसूलपुर के पास सड़क दुर्घटना में जख्मी असम राइफल के रिटायर्ड सूबेदार की अस्पताल पहुचंते ही मौत हो गयीं।मृतक नरहरपुर चमारी के रिटायर्ड सूबेदार 70वर्षीय मौला अली स्थानीय गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर चमारी गांव के बताये जा रहे हैं।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार असम राइफल रिटायर्ड सूबेदार मौला अली साईकिल से किसी काम के लिए घर से नगरा बाजार जा रहे थे।जैसे ही मौला अली साईकिल से सिसवां गांव से नगरा-गौरा मुख्य पथ पर चढ़े,वैसे ही तेज रफ्तार की ट्रक नगरा के तरफ से गौरा के तरफ जाने के क्रम में ठोकर मार दी।जिससे साइकिल सवार रिटायर्ड सूबेदार गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए. आनन फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौरा ओपी की पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सदर अस्पताल भेजा गया।जहा पर डॉक्टर ने जख्मी मौला अली को मृत घोषित कर दिया।इधर मौके पर ट्रक ड्राइवर और खलासी ने ट्रक को छोड़ फरार हो गया।
वहीं घटना की सूचना पाकर पत्नी दरुदन बीबी सहित अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।गांव वाले भी घटना को सुनकर हतप्रभ है।