
सारण/ तरैया
प्रखंड के सारण तटबंध के निचले क्षेत्र में गंडक नदी के जल स्तर में बृद्धि होने से निचले क्षेत्र में पानी फैल गया है।जिससे जनजीवन अस्त-ब्यस्त हो गया है।जिसको लेकर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,तरैया बीडीओ राकेश कुमार,पानापुर बीडीओ मो. सज्जाद,तरैया सीओ वीरेन्द्र मोहन, पानापुर सीओ रणधीर कुमार एवं माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मणि प्रताप सिंह ने तरैया-पानापुर प्रखंड के बॉर्डर सगुनी,शामपुर,अरदेवा जिमदाहा,माधोपुर में निरीक्षण किया।एवं बाढ़ का जायजा लिया।वही माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मणि प्रताप सिंह ने जिमदाहा में बाढ़ से डूबे 20 परिवारों को अपने स्तर से तत्काल 20 तिरपाल का वितरण किया।मुखिया सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत में तीन नाव की ब्यवस्था कर दी गई है।और नाव की ब्यवस्था की जा रही है।वही सारण तटबंध के नीचे क्षेत्र के गांव जिसमें हसनपुर बनिया,चंचलिया,चंचलिया दियर,राजधानी,आकूचक,टिकमपुर,मोलनापुर,भटगाई आदि गांवों में भी पानी घुस गया है।जिस कारण इन गांवों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन के तरफ से अभी तक कोई सहायता नही किया गया है।




Recent Comments