
सिवान- सिवान शहर के खादी भंडार स्थित सरस्वती पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। जैसा कि आप सभी जानते है कि बसंत पंचमी की शुरुआत सरस्वती पूजा या ये कहे कि वीणावादिनी के आने से होती है वही 5 फरवरी को होने वाली सरस्वती पूजा की तैयारी शुरू हो गयी है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन बच्चों की विद्या आरंभ कराने से उनका मानसिक विकास तेज होता है और उन पर माता सरस्वती की कृपा होती है. इस दिन बच्चों को अक्षर ज्ञान कराने की परंपरा है. सरस्वती पूजा के दिन आप कोई नई कला, संगीत या गायन का प्रारंभ कर सकते है। और सभी तन मन धन से सरस्वती पूजा की तैयारी में लग जाते है. सरस्वती पूजा समारोह खादी भंडार में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिसमे खादी भंडार के सक्रिय सदस्य आदित्य कर्ण, कृष्णा सिंह,अभिषेक गोस्वामी,राहुल रंजन,दीपक कुमार,धनंजय कुमार,दीपक शर्मा,रितेश गोस्वामी,पल्लव पुष्पराज,सुमित गोस्वामी,परिणय पुष्पराज,परिचय पुष्पराज समेतअन्य शामिल रहे।




Recent Comments