बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों सहित 21का तबादला ,अशोक कुमार सिंह बने पटना के रेल एसपी
पटना: बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों सहित 21का तबादला किया गया है ।
पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुये शनिवार को एक साथ सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों सहित 21का तबादला किया गया है । अशोक कुमार सिंह को पटना का रेल एसपी जबकि पीएन मिश्रा को पटना का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है । फिलहाल अशोक कुमार सिंह मढौरा अनुमंडल में एएसपी के पद पर थे , जो अब पटना के रेल एसपी बनाये गये है ।

वहीं डीआईजी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. बिहार पुलिस सेवा के पी के दास को बीएमपी 8 भेजा गया है। अमीर जावेद रेल एसपी जमालपुर, अशोक कुमार सिंह रेल एसपी, पटना, संजय कुमार सिंह रेल एसपी मुजफ्फरपुर, राजीव रंजन सीटीएस नाथ नगर के प्राचार्य जबकि राकेश कुमार सिंह अपराध अनुसंधान के मद्य निषेध के एसपी बनाये गये हैं।




Recent Comments