बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) सारण की जिला स्तरीय बैठक छपरा मेंं सम्पन्न

छपरा सारण): बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) सारण की जिला स्तरीय बैठक मंजर रिजवी भवन सलेमपुर छपरा मे संपन्न हुई।बैठक मे मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट मे चल रहे समान काम समान वेतन की सुनवाई मे शिक्षको को जीत दिलाने हेतु संघ ने एक स्वर से अपनी वचनबद्धता को दुहराई।

उपस्थित संघीय पपदाधिकारियो ने कहा की हम सभी शिक्षक हरहाल मे अपनी लडाई को अंतिम पायदान तक पहुंचाये बिना दम नही लेंगे।मान्नीय उच्च न्यायालय ने हमारे पक्ष मे फैसला दे दिया है सर्वोच्च न्यायालय मे भी हमारी जीत निश्चित है।हमे न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है।

इसके अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मध्य विद्यालय से वित्तीय प्रभार से नियोजित शिक्षको को मुक्त करने हेतु निर्गत पत्र की घोर निंदा की गई और कहा गया की यह तुगलकी फरमान है जिससे शिक्षको के बीच आपस मे दरार पडेगा और विद्यालय मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर गहरा प्रभार पडेगा।संघ के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने इसी मंगलवार को उक्त पत्र को निरस्त करने हेतु मंगपत्र सौंपी थी।संघ ने एक स्वर से बैठक मे मांग किया की यदि एक सप्ताह के अन्दर पत्र को निरस्त नही किया तो बाध्य होकर संगठन आन्दोलनात्मक रूख अपनाने पर विवश होगा।इसके अलावे पूर्व के बकाये एडियर का एकमुश्त भुकतान की मांग की गई एवं मुहर्रम की छुट्टी 20 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने का अनुरोध किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राकेश कुमार सिह ने की जिसमे मुख्य रूप से संघ के जिला संयोजक सुरेन्द्र राम, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार तिवारी, सोनपुर प्रखंड सचिव आमोद कुमार यादव मढौडा अनुमंडलीय सचिव सह मसरख प्रखंड सचिव अरविन्द कुमार सिंह,रिविल गंज अध्यक्ष व्यास कुमार,सचिव संजय कुमार सिह,ओम कुमार,प्रशान्त कुमार,महिला संयोजिका यासमीन बानो,संतकुमार सिह सहित दर्जनो संघीय पदाधिकारी उपस्थित थे ।