बिहार चैंपियन बन लौटी विजेता टीम का भव्य स्वागत
परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा : बिहार राज हैंडबॉल संघ द्वारा पटना ,दानापुर के शेरपुर इंदर सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में आयोजित आठवीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में लगातार छठवें वर्ष विजेता बन लौटी सिवान सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का मैरवा प्रखंड स्थित मुरियारि पंचायत के लक्ष्मीपुर स्थित हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में एक समारोह आयोजित कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।मुरियारि पंचायत के मुखिया अजय भास्कर चौहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे पंचायत के लिए यह गौरव की बात है की यहां स्थित हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी पूरे राज्य में हैंडबॉल खेल में चैंपियन बन कर लौटी है,यह हमारे पंचायत एवं जिले के लिए गर्व की बात है अजय भास्कर चौहान ने खिलाड़ियों को अंग वस्त्र,खेल किट प्रदान करने के साथ-साथ माला पहनाकर सम्मानित किया। वही हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव पूनम देवी एवं कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों के मनोबल में वृद्धि होती है तथा उन्हें लगता है कि समाज भी हमें सम्मान देता है और वे अगले खेल में दुगुने उत्साह के साथ अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने हेतु तत्पर होते हैं। सम्मानित खिलाड़ियों में सिवान सीनियर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान राधा कुमारी ,सुमन कुमारी खुशबू कुमारी, खुशबू कुमारी यादव रागिनी कुमारी, चंदा कुमारी, गायत्री कुमारी, ममता कुमारी ,जुगनू कुमारी , निकी कुमारी ,रूबी कुमारी ,मधु कुमारी शामिल रही । इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों,खिलाड़ियों तथा ग्रामीणों के साथ- साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अटवा के शिक्षक दिलीप गिरी, जय नारायण सिंह,गंगा सिंह, राघव सिंह ,बसंत कुमार पाठक, मुनीब अंसारी ,सुनील कुमार दुबे उपस्थित थे।




Recent Comments