
मोदी के बर्थडे पर छपरा के युवा क्रांति ने वृक्षारोपण के साथ बच्चों में बांटी मिठाइयां
——————————-
छपरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्मदिन पर मंगलवार को देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है। उसी के तहत आर्य कन्या शिशु मध्य विधालय छपरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रचार्या मीना रानी के अध्यक्षता में किया गया ।शिक्षिका नितु वर्मा ने अपने और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कहा कि
पेड़-पौधों की कमी के कारण मृदा प्रदूषण जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
युवा क्रांतिअध्य विजय राज एवं अर्जुन सिंह ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, श्रमदान, सेवा कार्य और इसके अलावा प्लास्टिक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छेड़ी गई मुहिम के तहत प्लास्टिक कचरे की सफाई करने और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए जनता को जागरूक करने का अभियान भी छपरा में चलाया जाएगा और स्वच्छ छपरा पलास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया गया।
अरुण पुरोहित,सुधाकर प्रसाद, अरुण कुमार ने मोदी के जन्मदिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाया। और उनहोने ने बताया कि कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को खत्म करने जैसे मोदी सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों से देश को होने वाले लाभ के बारे में बताया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक पंकज,पाठक,गोपाल काशीनाथ, उपेन्द्र सर शिक्षिका निभा,सुधा,अनुप्रिया बबिता ,चन्दा,अम्पा मेम युवा क्रांति सदस्य ,सुमन कुमार वर्मा, अमरेश सिंह,मौजूद रहे।




Recent Comments