मृतक के परिजनो को सांत्वना देने पहुँचे सांसद
#एक पखवारे बाद भी हत्यारा नहीं हो पाया गिरफ्तार
#48 घंटे में गिरफ्तारी का पूलिस ने दिया था आश्वासन
# पुलिस की निष्क्रियता पर सांसद ने जतायी चिन्ता
रसूलपुर-(सारण)
एक पखवारे पूर्व रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गाँव निवासी व रसूलपुर के परचुन के थोक व खुदरा व्यवसायी अवधेश सिंह की बर्बरतापूर्ण चाकु से गोदकर हूई हत्या के मामले में मंगलवार को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने नवादा गाँव पहूँच मृतक के परिजनो को सांत्वना दिया व हर संभव सरकारी सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया ।ग्रामीणों ने सांसद से हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की ।ग्रामीणों की बातों को सुन सांसद ने पूलिस की निष्क्रियता पर चिन्ता जताया व इस संबंध में सारण पूलिस अधीक्षक से बात कर हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा ग्रामीणों को दिया ।मालूम हो कि 15 दिनों पूर्व 5 जून को दुकान बन्द कर घर जाने के क्रम में व्यवसायी अवधेश सिंह की चाकु से गोदकर हत्या कर दिया गया था।जिसमें मृतक के साले दाउदपुर थाना क्षेत्र के बँगरा गाँव निवासी बिनोद कुमार सिंह के बयान पर एकमा थाना क्षेत्र के पँचुआ गाँव निवासी व रसूलपुर चट्टी स्थित दवा व्यवसायी रूद्राक्ष फार्मा के पुत्र रूद्रराज को आरोपित किया गया था जिस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा किए गए आगजनी व सडक जाम के दौरान स्थानीय थाना पूलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्यारे की गिरफ्तारी का भरोसा देकर ग्रामीणों से सडक जाम से मुक्त कराया था।




Recent Comments