छपरा में भाजपा नेता सह दवा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या
💢छपरा:-रिविलगंज थाना क्षेत्र के पचपतरा गांव के समीप भाजपा नेता व दवा व्यवसाई की गोली मारकर शुक्रवार की देर रात्रि में अपराधियों ने हत्या कर दी,हत्या की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में ले ली है, पुलिस इसे पुरानी रंजिश मान रही है.
घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है बताया जाता है नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक से पश्चिम दिनेश शर्मा की आयुर्वेदिक दवा की दुकान है वह दुकान बंद कर रात्रि में घर लौट रहे थे तभी मुकड़ेरा गांव से पहले पचपतरा चंवर के समीप उनका शव गिरा पड़ा था,उनके शरीर पर गोली का निशान है इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले,जांच में जुट गई है।




Recent Comments